RJD MLA Suresh Paswan:
रांची। देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके लीवर और किडनी में दिक्कत के कारण उन्हें दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया है।
कीडनी-लीवर में संक्रमणः
RJD MLA Suresh Paswan:
विधायक के निजी सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि विधायक को कुछ दिन से कमजोरी हो रही थी, वो चल फिर नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चेकअप कराया गया। जांच रिपोर्ट में ब्लड शुगर के साथ-साथ किडनी और लीवर में भी संक्रमण पाया गया था।
सेहत में सुधार के संकेतः
डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टर के अनुसार, विधायक को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। 3-4 दिन में तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें
RJD MLA Suresh Paswan: राजद विधायक सुरेश पासवान की तबीयत बिगड़ी, मैक्स अस्पताल में एडमिट