Gold and silver price:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम आज यानी शुक्रवार, 5 सितंबर को नए हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 501 रुपए बढ़कर 1,06,446 पर पहुंच गई है।
कल कीमत 1,05,945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं चांदी की कीमत आज 374 रुपए बढ़कर 1,23,581 रुपए के नए हाई पर पहुंच गई। कल एक किलो चांदी 1,23,207 रुपए में बिक रही थी।
इस साल सोना ₹30,000 और चांदी ₹37,000 महंगी हुईः
इस साल अब तक सोने की कीमत 30,284 रुपए (40%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,06,446 रुपए का हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 37,190 रुपए (43%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,23,207 रुपए प्रति किलो हो गई है।
इसे भी पढ़ें
Gold and silver prices: 1 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा भाव