Tuesday, October 21, 2025

Sharadiya Navratri 2025: इस बार 10 दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, इस दिन मनेगी विजयादशमी

- Advertisement -

Sharadiya Navratri 2025:

रांची। Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र हर साल भाद्रपद और आश्विन मास के संधिकाल में पड़ता है। सामान्यत: नवरात्र 9 दिनों की होती है, लेकिन इस बार पंचांग की गणना के अनुसार 10 दिनों का नवरात्र होगा। इसका कारण यह है कि तृतीया तिथि लगातार दो दिन—24 और 25 सितंबर को पड़ रही है। इसी वजह से एक अतिरिक्त दिन नवरात्र में जुड़ जाएगा। इस बार महानवमी की पूजा 1 अक्टूबर को की जाएगी और विजयादशमी (दशहरा) 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

घटस्थापना का महत्व और शुभ मुहूर्तः

नवरात्र की शुरुआत प्रतिपदा तिथि से होती है और इस दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) का विशेष महत्व माना गया है।
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ – 21 सितंबर, रात 1:24 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 सितंबर, रात 2:55 बजे
इस दिन सुबह से ही हस्त नक्षत्र रहेगा और 11:55 बजे के बाद का समय विशेष रूप से अधिक शुभ माना गया है। साथ ही शुक्ल योग भी रहेगा, जो कलश स्थापना के लिए अत्यंत मंगलकारी है।
कलश स्थापना के प्रमुख मुहूर्त:
अमृत मुहूर्त – सुबह 6:19 से 7:49 बजे तक
शुभ मुहूर्त – सुबह 9:14 से 10:49 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त – 11:55 से 12:43 बजे तक
मां दुर्गा का आगमन गज वाहन परः
धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा का वास्तविक वाहन सिंह है, लेकिन उनका पृथ्वी पर आगमन सप्ताह के दिन के अनुसार माना जाता है। इस साल नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहा है और सोमवार को मां का वाहन गज (हाथी) माना जाता है।
गज वाहन पर आगमन को अत्यंत शुभ माना जाता है।
यह समृद्धि, शांति और खुशहाली का प्रतीक है।
मान्यता है कि जब मां हाथी पर आती हैं, तो वर्ष अनुकूल और फलदायी होता है।
शारदीय नवरात्र 2025 की तिथियाः
22 सितंबर – प्रतिपदा
23 सितंबर – द्वितीया
24 सितंबर – तृतीया
25 सितंबर – तृतीया
26 सितंबर – चतुर्थी
27 सितंबर – पंचमी
28 सितंबर – षष्ठी
29 सितंबर – सप्तमी
30 सितंबर – अष्टमी
01 अक्टूबर – नवमी
02 अक्टूबर – विजयादशमी (दशहरा)

इस बार नवरात्र क्यों है खास?

  1. सामान्य 9 दिनों के बजाय यह नवरात्र 10 दिनों का है।
  2. मां दुर्गा का आगमन गज वाहन पर हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
  3. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस बार मां दुर्गा की विशेष कृपा से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा।

इसे भी पढ़ें

Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि 2025 शुरू, मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये खास उपाय

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories