Wednesday, July 30, 2025

रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव का शोर थमा

27 को चुनाव और 2 मार्च को आयेंगे नतीजे

रांची : रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए महागठबंधन के साथ एनडीए ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा के साथ गठबंधन में आजसू ने इस सीट पर सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर लंबे समय से आजसू का कब्जा रहा है। वहीं कांग्रेस की ओर से बजरंग महतो चुनाव के मैदान में हैं और उन्हें महागठबंधन के सहयोगी दलों का समर्थन हासिल है। चंद्र प्रकाश चौधरी के सांसद बन जाने के बाद कांग्रेस की ममता देवी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

27 फरवरी को होगा मतदान

रामगढ़ उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, दो मार्च को वोटों की गिनती होगी। एनडीए और महागठबंधन ने उपचुनाव में जीत के लिए जमकर प्रचार किया है। रामगढ़ विधानसभा में जीत के लिए झामुमो, कांग्रेस, राजद, झापा, भाजपा और आजसू सहित कई दलों के नेताओं ने खूब प्रचार किया है। इस चुनाव में कांग्रेस और आजसू के बीच सीधी लड़ाई है।

उपचुनाव में बेहतर रहा है महागठबंधन का रिपोर्ट कार्ड

राज्य में हुए उपचुनावों में महागठबंधन का रिपोर्ट बेहतर रहा है। 2020 के बाद अब तक हुए उप चुनावों में सत्तारूढ़ महागठबंधन को जीत मिली है। रामगढ़ विधायक रहीं ममता देवी के जेल जाने के बाद उनके पति बजरंग महतो चुनावी मैदान में है वहीं पिछली बार ममता देवी को कड़ी टक्कर देने वाली सुनीता चौधरी मैदान में हैं। चंद्र प्रकाश चौधरी ने लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह सीट छोड़ दी। 2019 का लोकसभा चुनाव गिरिडीह से उन्होंने लड़ा था और वह सांसद बन गये।

बीते चुनाव में ममता देवी को मिली थी जीत

पिछले चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने 44.70 प्रतिशत वोट लाकर जीत हासिल कर ली थी। आजसू को 31.86 और भाजपा को 14.26 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। आजसू और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है। आंकड़े गवाह हैं पिछले तीन बार हुए चुनाव में दोनों दलों के बीच ही 60-70 प्रतिशत वोट बंटते रहे हैं।

लोकप्रियता का लिटमस टेस्ट है उपचुनाव

इस उपचुनाव को एक तरह के लिटमस टेस्ट की तरह देखा जा रहा है। बड़ी तैयारी से पहले यह एक टेस्ट पेपर की तरह है जो यह साबित करेगा की झारखंड में कौन कितना मजबूत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रचार में भाजपा की नीतियों की आलोचना की तो आजसू और भाजपा के नेताओं ने जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रोजगार के वादे पर सवाल किया। सत्ताधारी दलों की ओर से मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गठबंधन के कई नेताओं ने प्रचार किया तो भाजपा-आजसू गठबंधन की तरफ से नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित कई लोग चुनाव प्रचार में शामिल थे।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Shama Parveen arrested: झारखंड की शमा परवीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चला रही थी अल कायदा का नेटवर्क

Shama Parveen arrested: गांधीनगर, एजेंसियां। गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के कोडरमा की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को बेंगलुरु...

WCL semi-final: भारत ने पाकिस्तान से WCL सेमीफाइनल खेलने से इनकार किया, स्पॉन्सर कंपनी हटी

WCL semi-final: लंदन, एजेंसियां। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत-पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच नहीं होगा। यह मुकाबला 31 जुलाई को बर्मिंघम में...

Health tips: 5 तेल जो खाने में इस्तेमाल करें, सेहत रहेगी तंदुरुस्त

Health tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज के समय में सेहतमंद खाना बनाने के लिए सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है। कई बार यह सलाह...

India-Pakistan clash: ओलंपिक 2028 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत होगी नामुमकिन, ICC के नए नियम ने बदला खेल का नक्शा

India-Pakistan clash: नई दिल्ली, एजेंसियां। ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट का आयोजन होगा, लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं होगा।...

Sports News: ओवल टेस्ट में अर्शदीप डेब्यू करेंगे, आकाश की वापसी या कुलदीप को मौका

Sports News: लंदन, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी-2025 आखिरी पड़ाव पर है। 31 जुलाई से 5 मैचों की इस...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की याचिका खारिज की, लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई से किया...

Supreme Court: पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने...

DGCA audit: DGCA ऑडिट में एअर इंडिया से जुड़ी 100 गड़बड़ियां मिलीं, 7 बेहद गंभीरएयरलाइन बोली- जवाब देंगे

DGCA audit: नई दिल्ली, एजेंसियां। विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया में कई बड़ी...

Air India: एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, DGCA ने जारी किए चार कारण बताओ नोटिस

Air India: नई दिल्ली, एजेंसियां। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया के खिलाफ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories