Tuesday, October 21, 2025

Mayank Singh: मयंक सिंह का बड़ा खुलासा, लॉरेंस विश्नोई के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था अमन साहु

- Advertisement -

Mayank Singh:

रांची। अमन साहु गैंग से जुड़े सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह ने ATS रिमांड के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जानकारी के मुताबिक, मयंक ने बताया कि गैंग ने रंगदारी के पैसे का इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए किया और ये सौदे पाकिस्तान के एजेंटों के माध्यम से किए जाते थे। इन सबके बीच में था कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई। लॉरेंस विश्नोई ही वो जरिया था, जिसके जरिए अमन साहु के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने का रास्ता खुला।

उग्रवादी संगठनों को हथियार सप्लाई होती थीः

मयंक सिंह ने दावा किया कि अमन साहु गैंग का नेटवर्क न केवल लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा है, बल्कि इसके संबंध कई उग्रवादी संगठनों और अन्य आपराधिक गिरोहों से भी हैं। लॉरेंस विश्नोई के जरिए पाकिस्तान से मंगवाये गये हथियार उग्रवादियों को सप्लाई की जाती थी। इससे भी गैंग को मोटी आय होती थी।

कोर्ट में पेशी के बाद रामगढ़ जेल भेजा गया मयंकः

6 दिनों की ATS रिमांड खत्म होने के बाद मयंक सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान उसने बताया कि गैंग कोयला व्यापारी, ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर और जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूलता है। हालांकि वसूली की सटीक रकम उसे नहीं बताई जाती थी। उसका काम सिर्फ हथियार खरीद की डीलिंग करना था।

झारखंड से यूरोप, फिर पाकिस्तान: हथियार सप्लाई का हवाला रूट

एटीएस सूत्रों की मानें, तो अमन साहु गैंग झारखंड से वसूले गए पैसे को हवाला के जरिये यूरोप भेजता था, जहां से वह फंड मलेशिया और थाईलैंड में घूमते रहने वाले मयंक सिंह तक पहुंचता था। मयंक फिर पैसा मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के “पाक-पंजाब” रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक व्यक्ति को देता था।
इसके बाद वह रेस्टोरेंट कर्मी रकम को पाकिस्तान में मौजूद हथियार डीलर एजेंट को ट्रांसफर करता था। पैसा मिलने पर एजेंट अपने और लॉरेंस गैंग के नेटवर्क के जरिए भारत में अमन साहु गैंग तक हथियार पहुंचाता था। इस प्रकार ये इंटरनेशनल रैकेट काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें

Mayank Singh: लॉरेंस विश्नोई का करीबी मयंक सिंह अजरबैजान से लाया गया रांची

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने किया ऐलान, नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM चेहरे

Upendra Kushwaha: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि नीतीश...

Bihar Elections: बिहार चुनावः उपेंद्र कुशवाहा बोले-नीतीश कुमार ही होंगे NDA का CM फेस

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA...

Bhai Dooj 2025: जानिए भारत के अलग-अलग राज्यों में भाई दूज कैसे मनाया जाता है

Bhai Dooj 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज भाई-बहन के पवित्र और अनोखे रिश्ते का त्योहार है, जो दिवाली के दो दिन बाद और...

Police Commemoration Day 2025: शहीदों को झारखंड में श्रद्धांजलि, परेड और सम्मान समारोह आयोजित

Police Commemoration Day 2025: रांची। झारखंड पुलिस परिवार ने मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस 2025 मनाया। इस अवसर पर राज्य और देश की सुरक्षा में...

Yogi Adityanath tribute: उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस: सीएम योगी ने की शहीद पुलिसकर्मियों को नमन

Yogi Adityanath tribute: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में ड्यूटी...

Bihar Election: सुगौली विधानसभा सीट पर महागठबंधन को झटका, VIP के शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द

Bihar Election: सुगौली/मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को सुगौली विधानसभा सीट पर बड़ा झटका लगा है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के...

Ola Electric engineer suicide: बेंगलुरु: 38 वर्षीय इंजीनियर की मौत के बाद ओला के वरिष्ठ अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई

Ola Electric engineer suicide: बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु में 38 वर्षीय एक इंजीनियर की आत्महत्या के बाद ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल और अन्य...

SSC exam update 2025: SSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा एग्जाम सेंटर और शिफ्ट चुनने का मौका

SSC exam update 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत अभ्यर्थी अपने पसंदीदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories