Wednesday, September 17, 2025

लालू यादव: बेटी ने दी किडनी, पिता देंगे टिकट

- Advertisement -

राजद में सीटों पर मंथन, प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द

पटना। लालू प्रसाद यादव ने उन्हें किडनी देकर उनकी जान बचाने वाली बेटी रोहिणी आचार्य को राजनीति में एंट्री दिला दी है।

अब यह तय हो चुका है कि रोहिणी आचार्य आगामी लोकसभा चुनाव से बिहार की राजनीति में आ रही हैं। इसकी शुरुआत तो काफी पहले ही हो गई थी, लेकिन राजनीतिक रूप से अभी उनकी एंट्री की घोषणा होनी बाकी है।

रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद की वही बेटी हैं, जिन्होंने अपने पिता को किडनी डोनेट की हैं। लालू भी अब बेटी का एहसान मानते हैं।

कुछ दिनों पहले रोहिणी आचार्य की सक्रियता सारण (छपरा) में दिखाई दी थी। सारण वो सीट है, जहां से राजद को जीत मिलती रही है। हालांकि अभी यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं।

रोहिणी आचार्य की सक्रियता जब बढ़ी, तो वो सबसे पहले सारण में नजर आईं। यहां पर कुछ खास लोगों से मुलाकात कीं।

उन्होंने कहा कि अगर सारण की जनता उन पर भरोसा करेगी, तो वो यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बयान के बाद अब ये तय माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य को सारण की सीट दे दी है।

राजद में लालू परिवार के सबसे करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह ने भी इसका इशारा कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से रोहिणी आचार्य को सारण सीट देने की मांग की है।

सुनील सिंह ने रोहिणी आचार्य के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘पिता के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा एवम् समर्पण की प्रतिमूर्ति डॉ. रोहिणी आचार्य।

सारण प्रमंडल के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि डॉ. रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाए!

वहीं, छपरा के मढ़ौरा से विधायक जितेंद्र कुमार राय ने ट्वीट कर कहा कि ‘सारण के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि डॉ. रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाये।

ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरजेडी की तरफ से अपने प्रत्याशियों के नामों का भी एलान किया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार बक्सर सीट से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को टिकट मिल सकता है।

कृषि मंत्री रहे कुमार सर्वजीत को गया सीट दी जा सकती है। आलोक मेहता को भी उजियारपुर की सीट दी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

..तो इस चुनाव में नहीं दिखेंगे ये दिग्गज

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

माचा टी: महंगी चाय, लेकिन सेहत के लिए है चमत्कारिक, जानिए कीमत और फायदे

Matcha Tea: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और दुनिया में इन दिनों माचा ग्रीन टी (Matcha Tea) खूब चर्चा में है। फिटनेस प्रेमियों और सेलेब्स के...

PM Modi 75th birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: देशभर में बधाइयों और आयोजनों की गूंज

PM Modi 75th birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी...

Gangster Prince Khan: दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के व्यवसायी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Gangster Prince Khan: रांची। रांची के प्रतिष्ठित व्यवसायी कृष्ण गोपालका से दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी...

JSSC paper leak: पेपर लीक आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में JSSC का सख्त रुख, सरकार ने कहा- पेपर लीक...

JSSC paper leak: रांची। JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) के पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में लंबी बहस हुई। परीक्षा के...

Health Tips: बार-बार फटते होंठ? जानें कौन सा विटामिन है जिम्मेदार और इसे कैसे करें पूरा

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में होंठ फटना (chapped lips) एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह साल भर बनी रहती है तो यह...

Vinay Chaubey: विनय चौबे को नहीं मिली बेल

Vinay Chaubey: हजारीबाग। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को हजारीबाग कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विनय चौबे...

विश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में बनाया था औरंगाबाद का सूर्य मंदिर, जानें क्यों है...

Vishwakarma Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई...

PM Narendra Modi Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रवाद, ईमानदारी तथा सामाजिक कल्याण के प्रतीक हैं नरेंद्र...

PM Narendra Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories