Wednesday, June 25, 2025

JPSC पेपर लीक के आरोप पर सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा-बिहार के जंगलराज की याद दिलाता है

रांची: JPSC सिविल सेवा पीटी परीक्षा में भी पेपर लीक के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर जगह-जगह हंगामा हुआ है। इस मामले भाजपा रविवार से ही राज्य सरकार पर हमलावर है।

अब रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मामला बिहार के जंगलराज की याद दिला रहा है। उन्होंने कहा कि पर्चा लीक होना और उसके प्रश्नपत्र हल करने को लेकर जो वीडियो सामने आए हैं, वह झारखंड सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है।

झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ एक बार फिर से क्रूर मजाक किया है। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया है और इसका जवाब इस राज्य के युवा ही नहीं, हर नागरिक इस भ्रष्टतम सरकार को समय आने पर देंगे।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह सरकार राज्य की जनता के साथ कैसा मजाक कर रही है। एक तरफ राहुल गांधी युवाओं के रोजगार देने की बात करते हैं।

झामुमो का नेतृत्व झारखंडी हितों का दंभ भरता है। राजद के लोग ईमानदारी की कसमें खाते नहीं थकते। इसके बावजूद भ्रष्टाचार का इससे बड़ा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।

संजय सेठ ने कहा कि यह तय है कि हेमंत सरकार को जिस गैंग के लोग चला रहे थे, उसी गैंग के लोग इस सरकार को भी चला रहे हैं। मतलब सिर्फ चेहरा बदला है। बाकी पूरी व्यवस्थाएं यथावत है। इस सरकार से राज्य के लोगों का कोई उम्मीद नहीं रह गई है।

सांसद सेठ ने कहा कि राज्य की यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। उसके बाद भी यदि केंद्रीय एजेंसी इन पर कार्रवाई करती है तो यह कहते हैं कि यह राजनीतिक करवाई है। मैं इन्हें आगाह करता हूं कि इस मामले की सीबीआइ जांच कराई जाये। सरकार सामूहिक रूप से अभ्यर्थियों से माफी मांगे।

इसे भी पढ़ें

आचार संहिता लगते ही प्रशासन रेस, रात में निकाला गया फ्लैग मार्च

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Today’s Horoscope: आज का राशिफल 25 जून 2025 बुधवार [Today’s Horoscope 25 June 2025 Wednesday]

Today's Horoscope: 25 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 25 जून 2025 [Vedic Almanac 25 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 25 जून 2025दिन - बुधवारविक्रत संवत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img