Saturday, August 30, 2025

Bihar NDA announcement: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, घोषणा जल्द

- Advertisement -

Bihar NDA announcement:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA गठबंधन में सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। NDA अब जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक रूप से इसकी घोषणा कर सकता है।
NDA में सीटों का फॉर्मूलाः
JDU – 102 सीटें
BJP – 101 सीटें
LJP (R) – 20 सीटें
HAM – 10 सीटें
RLM – 10 सीटें

किस पार्टी को कौन सी सीट पर मंथन जारीः

कुल मिलाकर 243 सीटों के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है। हालांकि किस पार्टी को कौन-कौन सी सीट मिलेगी, इस पर अभी मंथन जारी है।

2020 के चुनाव से तुलनाः

पिछले विधानसभा चुनाव में BJP 110 सीटों पर उतरी थी और उसे 74 सीटों पर जीत मिली थी। JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
HAM ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 सीटें जीती थीं।
VIP ने 13 सीटों पर लड़ा और 4 सीटें जीती थीं।

बीजेपी और जदयू ने कम की सीटेः

इस बार भाजपा और जदयू दोनों ही कम सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि गठबंधन में छोटे दलों को संतुलित करने और चुनावी समीकरणों को देखते हुए यह रणनीति बनाई गई है।

लोकसभा चुनाव का पैटर्नः

बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17, JDU ने 16, LJP ने 5 और जीतनराम मांझी की हम तथा उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 1-1 सीट पर चुनाव लड़ा था। उस दौरान भी भाजपा ने जदयू से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था। वहीं विधानसभा चुनाव में जदयू को भाजपा से 1-2 सीट ज्यादा दिए जाने की संभावना है।

5% तक बदलाव की गुंजाइशः

एनडीए के भीतर यह भी सहमति बनी है कि सीटों के बंटवारे में उम्मीदवारों की ताकत और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 5% तक फेरबदल की गुंजाइश रखी जाएगी।

जल्द होगा औपचारिक ऐलानः

गठबंधन के नेता जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक ऐलान करेंगे। सीट शेयरिंग की घोषणा होते ही उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और चुनाव प्रचार का ब्लूप्रिंट भी गठबंधन दलों के बीच साझा किया जाएगा।
साफ है कि एनडीए ने इस बार छोटे सहयोगी दलों को ज्यादा महत्व देकर गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया है, ताकि विपक्षी महागठबंधन के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरा जा सके।

इसे भी पढ़ें 

Nitish cabinet meeting: बिहारः नीतीश कैबिनेट की बैठक में 43 एजेंडे पारित

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Former minister Enos Ekka: आदिवासी जमीन हड़पने के मामले में पूर्व मंत्री एनोस, पत्नी मेनन व पूर्व एलआरडीसी कार्तिक...

Former minister Enos Ekka: रांची। सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर आदिवासी जमीन खरीदने के 15 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री...

Former minister Enos: CNT एक्ट के उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी को 7 साल...

Former minister Enos: रांची। रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को...

Secretariat employees: सचिवालय कर्मियों की बल्ले-बल्ले, अगले सप्ताह 5 दिन छुट्टी

Secretariat employees: रांची। अगले सप्ताह सचिवालय कर्मियों की बल्ले बल्ले रहनेवाली है। एक सितंबर से शुरू होनेवाले सप्ताह में उन्हें 5 दिन छुट्टी मिलने...

Nita Ambani big announcement: 2000 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल और 130 एकड़ में कोस्टल रोड गार्डन बनाने का किया...

Nita Ambani big announcement: मुंबई, एजेंसियां। रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई के बीचों-बीच एक 2000 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल और मेडिकल सिटी स्थापित करने का ऐलान...

ED raids: मुंबई: वसई-विरार निर्माण घोटाले में ED का छापा, 80 लोगों से हुई पूछताछ

ED raids: मुंबई, एजेंसियां। वसई-विरार इलाके में 41 अवैध आवासीय और व्यावसायिक इमारतों का निर्माण किया गया था, जिनमें से अधिकतर सरकारी और निजी...

Vash Level 2 Box Office Day 3: इस हॉरर फिल्म के कहर से कांपा बॉक्स ऑफिस

Vash Level 2 Box Office Day 3: गांधीनगर, एजेंसियां। वश लेवल 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह गुजराती हॉरर फिल्म,...

PM Modi reached Tianjin: SCO समिट में शामिल होने के लिए PM मोदी पहुंचे त्येनजिन, जानिए चीन के इस...

PM Modi reached Tianjin: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए...

JCECEB result: JCECEB ने जारी किया 2025 के बीएड, एमएड और बीपीएड परीक्षा का संशोधित परिणाम, देखें टॉपर सूची

JCECEB result: रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories