Sunday, October 19, 2025

Ghatshila assembly seat: घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव

- Advertisement -

Ghatshila assembly seat:

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से विधायक रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर जल्द उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा है कि आयोग तो इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कर सकता है।

एसआइआर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देशः

भारत निर्वाचन आयोग ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के मुताबिक यह पुनरीक्षण 1 जुलाई 2025 को अर्हता तिथि मानकर किया जाएगा। यानी इस तारीख तक जो भी व्यक्ति 18 वर्ष का हो चुका है, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकता है।

छोटे होंगे मतदान केंद्रः

इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा। जिन केंद्रों में 1200 से ज्यादा मतदाता हैं, उन्हें पुनर्गठित कर सुविधा बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। यह कार्य 28 अगस्त तक पूरा किया जाना है। इसके बाद 2 सितंबर को मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया जाएगा। नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 2 से 17 सितंबर तक ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 सितंबर 2025 को होगा।

15 अगस्त को हुआ था मंत्री रामदास सोरेन का निधनः

रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ था। उन्हें 2 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया था। वे झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री थे। उनके निधन के कारण खाली हुई घाटशिला सीट पर संवैधानिक प्रावधानों के तहत छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। इसी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें

MLA Ramdas Soren: घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के परिजनों से मिल सकते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories