Thursday, August 28, 2025

CM Nitish Kumar: CM नीतीश ने पटना को दी 1024 करोड़ की सौगात

- Advertisement -

CM Nitish Kumar:

पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के लिए 1024.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। यह घोषणाएं प्रगति यात्रा के दौरान की गई थीं। मुख्यमंत्री ने पटेल गोलंबर से अटल पथ तक भूमिगत नाले और फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 196.80 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सचिवालय, एयरपोर्ट व राजधानी वाटिका तक पहुंचना आसान होगा और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

अन्य लागतों में है

इसके अलावा, 328.52 करोड़ रुपये की लागत से बिजली तारों को भूमिगत करने की परियोजना, 30.02 करोड़ की लागत से पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों का जीर्णोद्धार, और 48.96 करोड़ की लागत से गांधी मैदान के पास पटना हाट के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया। मंदिरी नाला पर 52.28 करोड़ रुपये की लागत से बन रही फोरलेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ने हेतु संपर्क पथ निर्माण की भी शुरुआत की गई।

‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना’

मुख्यमंत्री ने 387.40 करोड़ की ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना (फेज-1)’ और 12.38 करोड़ की लागत से सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रीयट घाट तक विचरण पथ (Promenade) का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से पर्यटन, मनोरंजन, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पटना की जनता को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

नीतीश कुमार ने छात्रावास कार्यक्रम के दौरान अपने कॉलेज के दिनों की यादें साझा कीं और छात्रों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री, सचिव, अधिकारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें

Bihar assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

JSSC-CGL case: पेपर लीक के नाम पर हुई ठगी

JSSC-CGL case: रांची। सीआइडी की जांच में खुलासा हुआ है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम...

Fake job scam busted: फर्जी नौकरी घोटाले का भंडाफोड़, 179 युवक-युवतियां मुक्त: 4 गिरफ्तार

Fake job scam busted: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में फर्जी नौकरी मामले का भंडाफोड़ हुआ है। यहां युवाओं से 25-25 हजार रुपये की वसूली...

Testimony begin: विधायक सरयू राय के खिलाफ गवाही शुरू

Testimony begin: रांची। पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक...

Vidhan Sabha: विधानसभा का मानसून सत्रः सदन शुरू होते ही नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

Vidhan Sabha: रांची। झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन है। बीते दिनों चले सदन की कार्यवाही की तरह ही आज...

Beggar-free state: मिजोरम बना देश का पहला भिखारी-मुक्त राज्य, विधानसभा में बिल पास

Beggar-free state: आइज़ोल, एजेंसियां। मिजोरम विधानसभा में बुधवार को 'भिक्षावृत्ति निषेध विधेयक, 2025' को पारित कर दिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य को भीखमुक्त बनाना...

Hafizul Hasan: मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, गंभीर स्थिति में पारस अस्पताल में भर्ती हो चुकी है ओपन...

Hafizul Hasan: रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती...

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में वेल हंगामा, प्रश्नकाल विफल, सत्र रोका गया

Jharkhand Assembly: रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन खुलते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने वेल में हंगामा...

Gold Price Today: सोने की चमक दोबारा तेज, ट्रंप टेंशन के बीच लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

Gold Price Today: नई दिल्ली, एजेंसियां। 28 अगस्त 2025 को भारत में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। ट्रंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories