Monsoon session:
सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग को लेकर विपक्ष का सदन के अंदर-बाहर प्रदर्शन
रांची। झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र दो दिन की छुट्टी के बाद आज से फिर शुरू हुआ। लेकिन, जैसे आसार थे, तस्वीर भी वैसी ही दिखी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। रिम्स 2 और सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को सदन के भीतर BJP विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्ष नारेबाजी करने लगा।
इसके बाद बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दोपहर 12.30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन यह कार्यवाही भी 15 मिनट ही चल सकी। सदन के भीतर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। वे अपनी जगह छोड़ कर चेयर के सामने आ गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें
Monsoon session: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित