Shilpa Shetty:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी 50 की उम्र में भी जवानों को टक्कर देती हैं। उनकी टोन्ड और फिट बॉडी उनके फैंस के लिए प्रेरणा है। आइए जानते हैं उनकी दिनचर्या और डाइट प्लान जो उन्हें स्वस्थ और एनर्जेटिक बनाए रखता है।
शिल्पा की सुबह की शुरुआत
शिल्पा दिन की शुरुआत डेढ़ गिलास गुनगुने पानी से करती हैं। इसके बाद वे नोनी जूस की चार ड्रॉप्स लेती हैं, जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। फिर वह नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करती हैं, जो आयुर्वेदिक तरीका है और मुँह की सफाई के साथ स्वास्थ्य बढ़ाता है।
नाश्ते में क्या खाती हैं
शिल्पा नाश्ता कभी नहीं छोड़तीं क्योंकि उनका मानना है कि नाश्ता दिमाग और शरीर दोनों के लिए जरूरी है। उनका पसंदीदा नाश्ता बादाम के दूध, सेब और आम के स्लाइस के साथ मूसली होता है। इसके अलावा वे अंडे भी खूब खाती हैं, जो प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।
लंच में शामिल है घी और ब्राउन राइस
शिल्पा फैट्स से डरती नहीं हैं और अपने लंच में घी का इस्तेमाल करती हैं। वे कहती हैं कि सही मात्रा में फैट्स लेना जरूरी है। उनके लंच में केले जैसे हाई कार्ब वाले फल और ब्राउन राइस शामिल रहते हैं, जो स्किन की इलास्टिसिटी और वजन कंट्रोल में मदद करते हैं।
दिनभर हल्का-फुल्का खाना
शिल्पा दिनभर छोटे-छोटे और न्यूट्रीशस भोजन करती हैं। वह डाइटिंग को मान्यता नहीं देतीं, बल्कि पौष्टिकता से भरपूर खाना खाने पर जोर देती हैं। शाम को हल्का शोरबा, सूप या सूखे मेवे उनका पसंदीदा स्नैक होता है। रात में वे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से बचती हैं।
जल्दी रात का खाना खाना
शिल्पा का मानना है कि खाना खाने का समय भी उतना ही जरूरी है जितना कि खाना। वे शाम 7:30 बजे से पहले ही अपना खाना खत्म कर लेती हैं, जिससे उनकी डेली रूटीन बनी रहती है और वे सोशल इवेंट्स का भी आनंद ले पाती हैं।
शिल्पा शेट्टी का यह हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान ही उनका फिटनेस का बड़ा राज है, जो हर उम्र में उन्हें जवान और सक्रिय बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें
ED की रेड के बाद शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के वकील बोले- छापों से मेरी क्लाइंट का संबंध नहीं