रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दुमका, गोड्डा और राजमहल की सीटों पर चुनाव होंगे।
इन सीटों पर कुल 52 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। इनमें 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं। गोड्डा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक आनंद झा के पास सबसे अधिक 82,35,10,522 की संपत्ति है।
वहीं दूसरे नंबर पर इसी सीटे से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दूबे के पास 74,69,74,208 की संपत्ति है।
10 पर आपराधिक मामले
गोड्डा, राजमहल और दुमका सीट से किस्मत आजमा रहे 52 उम्मीदवारों में से 10 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इनमें अजित मरांडी (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी), लोबिन हेंब्रम(निर्दलीय), अभिषेक आनंद झा (निर्दलीय), बजरंगी महथा (बीएसपी), निशिकांत दूबे (बीजेपी), प्रदीप यादव (कांग्रेस), रामेश्वर मंडल (पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), तिपाल साह (लोकहित अधिकार पार्टी), नलिन सोरेन (झामुमो) और सीता सोरेन (बीजेपी) का नाम शामिल हैं।
करोड़पति प्रत्याशीः
राजमहलः
प्रत्याशी का नाम पार्टी संपत्ति
लोबिन हेंब्रम निर्दलीय 2,35,40,671
सेबेस्टियन हेंब्रम निर्दलीय 1,64,53,613
विजय हांसदा झामुमो 6,20,11,168
गोड्डाः
अभिषेक आनंद झा निर्दलीय 82,35,10,522
ज्ञानेश्वर झा जागरुक जनमता पार्टी 2,10,41,149
निशिकांत दूबे बीजेपी 74,69,74,208
प्रदीप यादव कांग्रेस 1,59,41,889
दुमकाः
नलिन सोरेन झामुमो 3,67,01,249
सीता सोरेन बीजेपी 8,87,74,388
इसे भी पढ़ें