Wednesday, October 1, 2025

मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर नहीं मिलने पर पैदल चलकर गए 80 वर्षीय यात्री की मौत

- Advertisement -

मुंबई: मुंबई हवाई अड्डे पर एअर इंडिया के 80 वर्षीय यात्री ने व्हीलचेयर के लिए अनुरोध किया लेकिन व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण इंतजार करने के लिए कहे जाने पर व्यक्ति ने पैदल ही चलने का फैसला किया।

हालांकि आव्रजन प्रक्रिया के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई। यह घटना 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से एअर इंडिया की उड़ान से यात्री के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर हुई।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यात्री की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उसने यात्री से एयरलाइन स्टाफ-सहायता वाली व्हीलचेयर की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया था लेकिन व्यक्ति ने व्हीलचेयर पर बैठीं अपनी पत्नी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले हमारे यात्रियों में से एक अपनी पत्नी के साथ आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान बीमार पड़ गए। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं।’’

एयरलाइन ने कहा कि बीमार पड़ने के बाद व्यक्ति का उपचार कर रहे हवाई अड्डे के चिकित्सक की सलाह के अनुसार यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एअर इंडिया के अनुसार वह शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है।

एयरलाइन ने कहा कि व्हीलचेयर की पूर्व-बुकिंग करने वाले सभी यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने के बारे में उसकी स्पष्ट निर्धारित नीति है।

घटना पर मुंबई हवाई अड्डे के संचालक एमआईएएल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें

विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान का निर्माण बहुत जरूरी: मोदी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Maa Siddhidatri: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा जानिए विधि, मंत्र एवं प्रसाद

Maa Siddhidatri: नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं। यह मां दुर्गा का नौंवा रूप हैं। कमल...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories