पेपर लीक, संविधान, इमरजेंसी… राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की बड़ी बातें
नई दिल्ली, एजेंसियां। Parliament Session Live Updates: संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ।
उन्होंने दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार के अगले 5 साल का रोडमैप भी रखा।
यह संयुक्त बैठक नई संसद के लोकसभा चैंबर में हुई। इस दौरान राष्ट्रपति ने बीजेपी के घोषणा पत्र शुमार एक एजेंडे का जिक्र करते हुए इसे खास बताया।
कहा कि नई सरकार 70 साल के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज करायेगी। चाहे उनके पास आयुष्मान कार्ड हो या न हो। इससे देश के उन बुजुर्गों को सहारा मिलेगा, जिन्हें संभालनेवाला कोई नहीं होता।
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार भी भारत के संविधान को सिर्फ राजकाज का माध्यम भर नहीं मानती बल्कि हमारा संविधान जन चेतना का हिस्सा हो इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।
राष्ट्रपति ने बताया देश की क्षमता पर क्यों करना चाहिए गर्व?
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से उतरते हैं तो हमें गर्व होना चाहिए।
जो भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती इकॉनमी बनता है तो हमें गर्व होना चाहिए। जो भारत इतना बड़ा चुनाव बिना बड़ी हिंसा और अराजकता से पूरा कराए तो हमें गर्व होना चाहिए।
भारत के लोगों ने हमेशा लोकतंत्र के प्रति पूर्ण भरोसा जताया है। स्वस्थ लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए हमें इस विश्वास को सहेजकर रखना है।
इसकी रक्षा भी करना है। हमें याद रखना होगा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के विश्वास को चोट पहुंचाना उसी डाल को काटने जैसा होगा जिसपर हम सब बैठे हैं।
इसे भी पढ़ें