Jharkhand cabinet meeting:
रांची। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 66 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, और पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।
मुख्य निर्णयों में से कुछ हैं:
• झारखंड बाल शिक्षा अधिकार संशोधन को स्वीकृति दी गई।
• आकस्मिकता निधि से 20 करोड़ रुपये की अग्रिम निकासी की घटनोत्तर स्वीकृति।
• झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा नियमावली 2025 को मंजूरी।
• जनगणना से संबंधित तथ्यों का पुनर्प्रकाशन।
• डॉक्टरों की बर्खास्तगी: डॉक्टर फरहान, डॉक्टर ज्योति कुमारी, डॉक्टर भावना और डॉक्टर इन्द्रनाथ प्रसाद को सेवा से बर्खास्त किया गया।
• ट्रांसप्लांट ऑफ ऑर्गन से संबंधित गाइडलाइंस की स्वीकृति।
• पुनासी जलाशय योजना के लिए 1,851 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति।
• मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी मजदूरों के लिए कोश के गठन की स्वीकृति।
• रामगढ़ अंतर्गत बरियातू से हुंडरू पथ के निर्माण के लिए 34 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
• झारखंड ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी, और संगीत नाटक अकादमी के गठन को मंजूरी।
• झारखंड पर्यटन विकास एवं निबंधन अधिनियम संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई।
• बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के तहत 232 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत।
इसके अलावा, 16वें वित्त आयोग की बैठकों के लिए खर्च हुई राशि और झारखंड कोचिंग सेंटर बिल 2025 की भी स्वीकृति दी गई।
इसे भी पढ़ें