आरोपियों में मुखिया का बेटा भी शामिल
पलामू। पलामू में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़कियां दुर्गा पूजा का मेला देखकर वापस घर लौट रही थीं।
इसी दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। मामला पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नौडीहा बाजार सरईडीह से दुर्गा पूजा का मेला देखकर अपने घर लौट रही थीं।
इसी बीच रास्ते में छह लड़कों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों लड़कियां किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।
पंचायत में मामले को दबाने का प्रयास
यह भी जानकारी सामने आई है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पंचायत में दबाने का भी प्रयास किया गया है। दोनों नाबालिग लड़कियां दलित हैं।
वहीं आरोपियों में तीन दलित और तीन आदिवासी हैं। इस मामले में आगे की छानबीन भी की जा रही है।
पीड़िताओं को मेडिकल जांच कराया जाना बाकी है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि दुष्कर्म के आरोपियों में एक मुखिया का बेटा भी है।
इसे भी पढ़ें