सड़कों पर पड़ी लाशें, मुर्दाघर में शव रखने की जगह नहीं
इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बीते 6 दिन में 568 लोगों की मौत हो गई है। BBC न्यूज ने यह जानकारी दी है।
मरने वालों में से 141 लोगों ने एक दिन में जान गंवाई। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में 24 जून को पारा 41 डिग्री सेल्सियस था।
उमस के कारण 40 डिग्री तापमान भी झुलसा रहा
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, हवा में ज्यादा नमी की वजह से उमस बढ़ती जा रही है।
इसकी वजह से 40 डिग्री तापमान भी 49 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। पिछले 4 दिन में कराची के सिविल अस्पताल में हीटस्ट्रोक की वजह से 267 लोग भर्ती हुए हैं।
मुर्दाघरों में शव रखने की जगह नहीं
पाकिस्तान के एक NGO ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ने कहा कि कराची में उनके 4 मुर्दाघर चल रहे हैं, लेकिन हालात ये हैं कि मुर्दाघरों में शवों को रखने के लिए जगह नहीं बची है।
यहां हर दिन 30-35 शव पहुंच रहे हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक, इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारियों को कराची की सड़कों पर अब तक 30 लोगों के शव मिले हैं।
इसे भी पढ़ें
पाकिस्तान भारत के साथ रिश्ते सुधारने को तैयार, कहा- दुश्मनी में भरोसा नहीं रखते