बेगूसराय,एजेंसियां: बेगूसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे 6 युवक गंगा नदी में डूब गए।
हादसे में 5 लोगों को मौत हो गई जबकि 1 का रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। रेस्क्यू कर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये सभी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
डूबने वाले सभी युवक नहाते वक्त गंगा नदी में गहरे पानी में चले गए, जिसकी वजह से सभी डूब गए।
वहां मौजूद नाविकों ने जब देखा तो उन्होंने रेस्क्यू की कोशिश की और एक युवक को बचा लिया।
हालांकि बाकी 5 युवकों को नाविक बचा नहीं पाया। स्थानीय नाविकों के द्वारा एक युवक को बचाया गया जिसके बाद खोजबीन करते-करते एक के बाद पांच शव बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक सिमरिया धाम में मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए सभी लोग सिमरिया घाट गए थे।
युवक पुराने पिलर के पास नहाने लगे। इसी दौरान युवक डूब गए जिसमें एक युवक को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया।
बचाए हुए युवक ने ही बताया कि गंगा में और भी लड़के डूबे हैं। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू जारी रखा। जिसके बाद 5 शवों को बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें