जमशेदपुर, एजेंसियां। झारखंड के साहेबगंज जिले के मंडरो प्रखंड ,के नगर भीठा गांव में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह में पांच मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों बच्चे और युवा इस बीमारी की चपेट में हैं।
गांव में तेजी से फैल रही बीमारी को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है और रक्त संकलन कर रही है, जिसे जांच के लिए दुमका भेजा जाएगा।
गांव में दर्जनों बीमार, इलाज जारी
गांव में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कई लोगों की जांच की है और इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है। बीमार व्यक्तियों की सूची: – रुती पहाड़ियन (6 वर्ष) – दिनेश पहाड़िया (3 वर्ष) – अरुण पहाड़िया (4 वर्ष) – मीना पहाड़िया (5 वर्ष)- जोनी पहाड़िन (2 वर्ष)- दानियाल पहाड़िया (5 वर्ष)- मनोज पहाड़िया (8 वर्ष) – गुलाबी पहाड़िया (8 वर्ष) – पति पहाड़िया (20 वर्ष) – चुनी पहाड़िन (27 वर्ष) स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 32 लोगों के रक्त सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें
जहर है चाय के साथ सिगरेट, इस खतरनाक बीमारी का हो सकते हैं शिकार