Nitish cabinet meeting:
पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 41 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सबसे अहम फैसला पत्रकारों के हक में लिया गया, जिसमें पेंशन राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 प्रतिमाह कर दिया गया। यह कदम चुनावी साल में पत्रकार समुदाय को साधने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
6 पदों की मंजूरी दी गई
बैठक में बिहार राज्य युवा आयोग में 6 पदों की मंजूरी दी गई, साथ ही सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की भी स्वीकृति मिली। सरकारी सेवा से अनुपस्थित रहने के चलते 7 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया।विकास योजनाओं के तहत दीघा रेल सह सड़क पुल से अशोक राजपथ तक संपर्क के लिए ₹1,368.46 करोड़, राजगीर खेल अकादमी के लिए ₹1,100 करोड़, प्राथमिक स्कूलों के निर्माण हेतु ₹270 करोड़ तथा आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना 2.0 को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा, बिहार पशु चिकित्सा सेवा, अमीन संवर्ग नियमावली, और ईंख सेवा भर्ती नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है। नीतीश सरकार का यह मास्टर प्लान चुनावी वर्ष में सभी वर्गों को साथ लेने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
Nitish cabinet meeting: बिहारः नीतीश कैबिनेट की बैठक में 43 एजेंडे पारित