मॉस्को,एजेंसियां: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई थी, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।
यह संघर्ष कई मोर्चों पर जारी है, जिसमें सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक आयाम शामिल हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर और एलपीआर) में पिछले 24 घंटों में रूस के जैपैड (पश्चिम) समूह के साथ लड़ाई में 400 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गयी है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 400 सैनिकों, दो टैंकों और 11 कारों (रूसी सशस्त्र बलों के पश्चिमी समूह के साथ लड़ाई में अन्य क्षिति के अलावा) का नुकसान हुआ है।
उसने बताया कि समूह ने दो जवाबी हमलों को भी विफल कर दिया है।
इसे भी पढ़ें