जमशेदपुर। वन विभाग ने छापेमारी कर तेंदुए के खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि जमशेदपुर वन प्रमंडल में बाघ या तेंदुआ नहीं है।
यह पूरी तरह से तस्करी का मामला है, जिसे लेकर कई जिलों में छापेमारी की जा रही है।
इस बीच वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
इस दौरान तेंदुए के खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जमशेदपुर में इस तरह का यह पहला मामला है।
जमशेदपुर के डीएफओ शबा आलम अंसारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जमशेदपुर का एक व्यक्ति तेंदुए के खाल के साथ 10 करोड़ की डील करने में लगा हुआ है।
इस गुप्त सूचना के आधार पर सोनारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तेंदुआ के खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीएफओ ने बताया कि इस तेंदुए की तस्करी में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जमशेदपुर से एक टीम बाहर भेजी गयी है। जमशेदपुर में इस तरह का मामला सामने आने पर पलामू गढ़वा में भी वन विभाग की छापेमारी चल रही है।
इसे भी पढ़ें