लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।
प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया में योगी सरकार इस वक्त काफी सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। फेरबदल की कड़ी में एक बार फिर से बड़े परिवर्तन किए गये हैं।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) समेत 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कई अन्य जिलों के डीएम भी बदले गये है, जिसमें सीपी सिंह को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है, जबकि निधि गुप्ता को अमरोहा का डीएम बनाया गया है।
सूर्य पाल गंगवार की जगह सीपी सिंह
इन बदलावों में सबसे उल्लेखनीय है बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सीपी सिंह को लखनऊ का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वे सूर्य पाल गंगवार की जगह लेंगे, जो पहले इस पद पर थे।
इस फेरबदल में रवींद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है, जबकि दिनेश को जौनपुर का डीएम बनाया गया है।
घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। अरविंद बंगारी को आगरा का डीएम बनाया गया है।
नवनीत चहल को आजमगढ़ का डीएम और रवींद्र सिंह को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है।
बताते चले कि इससे पहले जुलाई में उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।
इसे भी पढ़ें
बिहार में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां