रांची। झारखंड में दिन के 11 बजे तक 26.18 फीसदी मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सोमवार को झारखंड की तीन सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग हो रही है।
इसके अलावा गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत भी वोटिंग हो रही है। इस सीट पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव मैदान में हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच 58.22 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में महिला मतदाता की संख्या 28.29 लाख है।
तीन लोकसभा सीटों पर 54 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि गांडेय उपचुनाव में 11 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।
जानकारी के अनुसार 11 बजे तक राज्य में 26.18 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
झारखंड में 11 बजे तक 26.18 फीसदी मतदान
झारखंड में 11 बजे तक 26.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, चतरा में में 11 बजे तक 26.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हजारीबाग में 11 बजे तक 25.45 में प्रतिशत मतदान हुआ है। कोडरमा में 11 बजे तक 26.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जबकि गांडेय उप चुनाव में 11 बजे तक 24.07 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
इसे भी पढ़ें
बूथ-बूथ घूम रही हैं कल्पना सोरेन, कहा-बेटियों के लिए डिग्री कालेज खोलेंगी