मुकेश लुनायत बने जमशेदपुर के सिटी एसपी
रांची। झारखंड के 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 14 आईपीएस ऐसे हैं, जो पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे। इसके अलावा नौ ऐसे अधिकारी हैं, जिनको डीएसपी से एसपी रैंक में प्रोन्नति मिली है, लेकिन उन्हें एसपी रैंक के पद पर कहीं प्रतिस्थापित नहीं किया गया था। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार की देर शाम जारी कर दी गई है।
कौन कहां गए
1. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत चंदन कुमार झा को झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा, हजारीबाग में एसपी रैंक में पदस्थापित किया गया है।
2. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अनुरंजन किस्पोट्टा को एसपी सीआईडी के पद पर पद स्थापित किया गया है।
3. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंजनी कुमार झा को एसीबी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
4 .पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंबर लकड़ा को जैप 3 कमांडेंट गोविंदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
5. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आनंद प्रकाश को वायरलेस एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
6 पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत के प्रभात कुमार को जैप 6 कमांडेंट जमशेदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
7. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत एहतेशाम वकारिब को एसीबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
8. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आर रामकुमार को एससीआरबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
9. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अमित रेनू को एसपी नक्सल झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
10. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत कुमार गौरव को रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
11. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुकेश कुमार लुनायत को जमशेदपुर सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।
12. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज स्वर्गीयारी को रेल एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
नोट: खबर अपडेट हो रही है..