Monday, October 20, 2025

Rajiv Gandhi Pratibha Samman: रांची में लापुंग के 175 छात्रों को मिला राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान, मंत्री ने की सराहना

- Advertisement -

Rajiv Gandhi Pratibha Samman:

रांची। लापुंग के राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लापुंग प्रखंड के 175 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्रों को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता की सराहना की।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सफलता की आदत बनाना छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से मांडर विधानसभा क्षेत्र में यह प्रतिभा सम्मान आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में उत्साह बढ़ाना और शिक्षा में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री ने खासतौर पर कहा

मंत्री ने खासतौर पर कहा कि ग्रामीण बच्चों की उपलब्धियां बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को भी अहम बताया।

संविधान का महत्व

इसके साथ ही मंत्री ने देश के संविधान का महत्व भी रेखांकित किया और कहा कि भारत धर्मग्रंथों से नहीं, बल्कि संविधान से चलता है। युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत रहने के लिए संविधान को पढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का उपयोग कर ज्ञान और शिक्षा बढ़ाने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, जिससे समारोह की शोभा और बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें

Five Star award: राष्ट्रपति से मिला ‘फाइव स्टार’ सम्मान, जमशेदपुर बना स्वच्छता में देश का तीसरा सबसे बेहतर शहर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories