Wednesday, June 25, 2025

झारखंड से 1747 हज यात्री रवाना होंगे

रांची: राज्य से इस बार लगभग 1747 हज यात्री सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रा पर जा रहे हैं।

इसमें से अधिकतर हज यात्री इस बार लोकसभा चुनाव में वोट देने से वंचित रह जाएंगे। क्योंकि मतदान के दौरान ये सभी लोग हज यात्रा पर रहेंगे।

जिनका सफर 9 अथवा 10 मई से शुरू हो रहा है, जो 25 मई तक चलेगा। आपको बताते चलें कि राज्य में इस अवधि तक में तीन चरणों में मतदान होगा।

वहीं अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है, जबकि हज यात्रियों का अंतिम विमान 25 मई तक ही है।

जिस कारण से सभी मतदान से वंचित रहेंगे। क्योंकि उनके लिए बैलेट वोटिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उनका कहना है कि उन लोगों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए थी, ताकि वे लोग भी अपना मतदान कर इस यात्रा में शामिल हो सकें।

आपको जानकारी के ले बताते चलें कि इस बार रांची से 307 हज यात्री हज पर जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक पुरुष शामिल हैं।

उनकी संख्या 169 है। वहीं 138 महिलाएं हैं। जबकि दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के लोग हैं।

यहां से 136 पुरुष व 121 महिलाएं हैं और तीसरे स्थान पर धनबाद है। यहां से 193 लोग हज पर जा रहे हैं। जिसमें 107 पुरुष व 86 महिलाएं शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

बीडीओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img