Shreyansh Jha:
दरभंगा, एजेंसियां। भारत के उभरते स्क्वैश खिलाड़ी श्रेयांस झा ने इंडिया जूनियर ओपन का खिताब जीतकर बिहार और मिथिलांचल का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेयांस अपनी प्रतिभा से न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में बिहार का गौरव बढ़ाएंगे।
Shreyansh Jha: सिर्फ 15 साल के उम्र में श्रेयांस झा बने नंबर वन
श्रेयांस झा अब महज 15 साल की उम्र में एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में नंबर वन बन गए हैं। जुलाई 2025 में उन्होंने जर्मनी में यूरोपियन जूनियर ओपन अंडर-15 खिताब भी अपने नाम किया था। इसके अलावा सेंट्रल इंडिया स्लैम, साउदर्न स्लैम और नॉर्दर्न स्लैम में प्रथम स्थान और 32वीं एशियन जूनियर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उनकी रैंकिंग और मजबूत हुई।
Shreyansh Jha: क्या करते है शेखर झा के माता पिता ?
श्रेयांस के पिता मृगांक शेखर झा भारतीय नेवी में कमांडर हैं, जबकि मां रश्मी झा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं। श्रेयांस मुंबई के बॉम्बे जिमखाना स्पोर्ट्स क्लब में कोच अविनाश भवनानी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि बिहार के खेल क्षेत्र में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और युवाओं को प्रेरित करती है कि वे खेलों में उत्कृष्टता हासिल करके राज्य और देश का नाम रोशन करें।
इसे भी पढ़ें
Pitru Paksha: गयाजी में पितृपक्ष की धूम, श्रद्धालुओं ने सोलह वेदियों पर किया पिंडदान