गिरिडीह,एजेंसियां। गिरिडीह के जैन मंदिर में चोरी हुई है। चोर मंदिर से भगवान महावीर की 12 प्रतिमा, एक चांदी का छत्र, चांदी का अष्टपति हार चुरा ले गये हैं।
इस दौरान चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी के साथ भी छेड़छाड़ की। हालांकि, इसके बावजूद पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
चोरी के बाद चोरों ने भगवान महावीर के छोटी प्रतिमाओं को मंदिर के पीछे छोड़ दिया। जबकि अष्टपति हार और चांदी का छत्र अपने साथ ले गए हैं।
मंदिर में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। घटना जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन उदासीन महिला आश्रम परिसर में स्थित जैन मंदिर की है।
बताया जा रहा है कि जब श्रद्धालु मंदिर पूजा करने के लिए पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा था। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो भगवान महावीर की प्रतिमा भी गायब थी।
मुर्ति चोरी होने की जानकारी जब आस-पास के लोगों को हुई तो वे लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोग लगातार चोर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें