Monday, June 23, 2025

खींच-खांच के 10वीं पास लड़के निकले साइबर क्रिमिनल, बोकारो पुलिस ने चार को पकड़ा

बोकारो। बोकारो पुलिस की स्पेशल टीम ने चार साइबर अपराधियों की गिरफ्तार किया है।

हरला थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप को लगातार क्षेत्र में साइबर अपराधी के होने की सूचना मिल रही थी।

सूचना से श्री कच्छप ने एसपी पूज्य प्रकाश व सिटी डीएसपी आलोक रंजन को अवगत कराया।

एसपी श्री प्रकाश के निर्देश पर सिटी डीएसपी श्री रंजन के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिन्हित जगह पर दबिश दी। मौके से चारों साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार कर लिया।

चारों साइबर क्रिमिनल पिंद्राजोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी की पढ़ाई दसवीं कक्षा तक की हुई है।

निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले साइबर क्रिमिनल द्वारा गिरफ्तार सभी चारो साइबर अपराधियों को साइबर फ्रॉड के लिए ट्रेंड किया गया था।

बोकारो पुलिस एक बड़े साइबर क्राइम गिरोह का खुलासा करने के करीब है। गिरफ्तार हुए सभी अपराधी साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को लाखों का चूना लगा रहे थे।

श्री रंजन ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही निरसा थाना क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।

इसे भी पढ़ें

टी-20 के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की टीम, विलियमसन को कप्तानी

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img