Tuesday, June 24, 2025

झारखंड में 1.09 करोड़ कैश जब्त

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। बीती रात गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना पर भारी पैमाने पर नगद राशि पकड़ी गयी है।

यह राशि 1.09 करोड़ रुपये है। यह राशि बिहार से कोलकाता ले जाई जा रही थी। बिहार से कोलकाता जा रही महारानी बस की तलाशी के दौरान ये राशि पकड़ी गई।

पुलिस ने तीन लोगों को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ चल रही है। इधर, पूरे मामले में गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने कहा कि पुलिस बिहार और कोलकाता का लिंक खोज रही है कि पैसा किसने दिया और पैसा किसे देना था।

जब्त राशि पूरी करेंसी सील पैक है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। गिरिडीह पुलिस ने अब तक बीते दिनों में 1.50 करोड़ की नगद राशि को जप्त की है।

गया से कोलकाता जाने वाली महारानी बस में कुछ लोग काफ़ी मात्रा में कैश ले जा रहे हैं, इसकी सूचना पुलिस को मिली थी।

सत्यापन के लिए बगोदर डीएसपी के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा उक्त बस को चेक किया गया।

इसमें 3 व्यक्ति पकड़े गये। इसमें 2 व्यक्ति के पास से क़रीब 67 लाख रुपया तथा एक व्यक्ति के पास क़रीब 42.5 लाख रुपया कुल 1 करोड़ 9 लाख 50 हज़ार रुपया बरामद किया गया।

उक्त पैसे के संबंध में तीनों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में 3 महिला समेत 13 नक्सली ढेर

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img