Durga Puja 2025:
रांची। दुर्गापूजा और दीपावली जैसे त्योहारों से पहले झारखंड की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आ जायेंगे। सरकार ने राज्य की महिलाओं और पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सितंबर माह की राशि जल्द मिलेगी, वहीं वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को तीन माह की बकाया पेंशन का भुगतान किया जाएगा।
मंईयां योजना की अपडेट:
50 लाख से अधिक महिलाओं को सितंबर की राशि मिलेगी।
अगस्त में भी 50 लाख से अधिक लाभुकों के खातों में राशि ट्रांसफर हुई थी।
2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं योजना के तहत।
15 सितंबर के बाद जिलों से राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी।
अक्टूबर की राशि दीपावली और छठ से पहले मिलेगी।
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित की गई है। विभिन्न जिलों को कुल 9600 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
पेंशनधारियों को भी राहत:
राज्य के 11,75,646 पेंशनधारियों को तीन माह (जुलाई-सितंबर) की बकाया पेंशन मिलेगी।
एक पेंशनधारी को 3000 रुपये का भुगतान होगा (1000 रुपये प्रतिमाह)।
पेंशन वितरण अगले सप्ताह से शुरू होगा।
लाभुकों की संख्या:
वृद्धा पेंशन: 8,99,076 लोग
विधवा पेंशन: 2,51,173 लोग
दिव्यांग पेंशन: 25,397 लोग
अयोग्य लाभुकों पर कार्रवाई:
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों से गलत तरीके से लाभ लेने वाले लाभुकों की जानकारी मांगी है। जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर राशि प्राप्त की है, उनके खिलाफ कार्रवाई का विवरण भी मांगा गया है।
इसे भी पढ़ें