चांदी की कीमत घटी
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोना पहली बार ₹91 हजार के पार पहुंच गया। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,951 रुपए बढ़कर 91,115 रुपए हो गया है। हालांकि, चांदी के दाम में गिरावट हुई। एक किलो चांदी की कीमत 1,251 रुपए गिरकर 99,641 रुपए प्रति पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 1,00,892 रुपए प्रति किलो पर था।
सोने में तेजी के 4 कारण:
1- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है।
2- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
2- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
4- महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें
सोना खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्यों सस्ता हुआ गोल्ड?