रांची। बिहार पहली बार सेपकटकरा विश्व कप 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। इसका आयोजन 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में आयोजित किया जा रहा है। इस विश्व कप में 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। बिहार सरकार के खेल विभाग की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।
क्या होता है सेपकटकरा
सेपकटकरा वॉलीबॉल, जिमनास्टिक, फुटबॉल और बैडमिंटन का मिश्रण है. इसे जब खेलते हैं तो बॉल के पैरों से मारते हैं, इसमें हाथों का इस्तेमाल नहीं करना होता है। इसके साथ ही जिमनास्ट की तरह जंप मारना होता है। इसे सिंथेटिक फाइबर की गेंद से खेला जाता है। पहला टीम इवेंट होता है जिसमें 15 खिलाड़ी होते हैं। दूसरा रेगू इवेंट होता है जिसमें पांच खिलाड़ी होते हैं।
भारत में इसे किक वॉलीबॉल के नाम से भी जाना जाता है। बैडमिंटन कोर्ट में होता है ये खेल सेपक टकरा एक ऐसा खेल है जिसे बैडमिंटन कोर्ट जैसा दिखने वाले मैदान में खेला जाता है। इसके कोर्ट की लंबाई 13.40 मीटर और चौड़ाई 6.19 मीटर होती है। इसकी गेंद फाइबर की बनी होती है जिसमें 12 छेद होते हैं। इसकी परिधि 0.42 से 0.44 मीटर के बीच होती है
पुरुष खिलाड़ियों के लिए गेंद का वजन 170-180 ग्राम होता है, जबकि महिलाओं के लिए इसका वजन 150-160 ग्राम होता है। भारत में 1982 में ये खेल आया और अब तक भारतीय टीम ने 7 पदक जीते हैं। जिसमें विश्व कप में एक स्वर्ण पदक शामिल है।
इसे भी पढ़ें
खो खो विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मोनिका साह का भागलपुर में भव्य स्वागत