Monday, October 20, 2025

सरहुल पर इस गांव में अनूठी परंपरा… खौलते तेल में हाथ डालकर बनाए जाते हैं पकवान [Unique tradition in this village on Sarhul… dishes are made by putting hands in boiling oil]

- Advertisement -

लोहरदगा। घर की रसोई में खाना बनाते समय यदि गलती से गर्म तेल का एक छींटा भी शरीर पर पड़ जाए तो महिला हो या पुरुष चीख निकल आती है, जरा सोचिए यदि कोई आपसे कहे कि खौलते गर्म तेल में हाथ डूबोकर आपको पकवान तलना है, तो आप क्या करेंगे। आपका जवाब होगा, कहीं ऐसा होता है क्या। आपको बता दें कि झारखंड के लोहरदगा में ऐसा ही होता है।

लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के उतका गांव में सरहुल पर्व के मौके पर पाहन-पुजार खौलते तेल में हाथ डालकर पुआ (आटा, गुड़ का बना हुआ मीठा पकवान) तलते हैं। इस पकवान को पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। यह परंपरा कोई साल दो साल या दस साल से नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा को निभाने वाले पूरी आस्था के साथ कहते हैं कि यदि नियम पूर्वक अनुष्ठान किया जाए तो किसी का हाथ जलता ही नहीं। इस अनोखी परंपरा को देखने को लेकर हर साल सरहुल के मौके पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

क्या है परंपराः

प्रकृति पर्व सरहुल पर लोहरदगा जिले के कैरो में इस अनूठी परंपरा को देख सकते हैं। यहां पर सरहुल पूजा में जो पकवान अर्पित किया जाता है, वह पाहन-पुजार द्वारा खौलते तेल में हाथ डालकर तैयार किया जाता है। यहां एक गांव है उतका झखरा, जहां इस परंपरा से आप रूबरू हो सकते हैं। गांव के पूर्वजों द्वारा दशकों से इस परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है। गांव के पाहन, पुजार खौलते तेल में नंगे हाथों से पकवान तैयार करते हैं।

जिसे देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं। पकवान बनाने के बाद झखरा में रीति-रिवाज के साथ पाहन-पुजार द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद सामूहिक रूप से प्रसाद का वितरण लोगों के बीच किया जाता है। ग्रामीणों की इसमें अटूट आस्था है। हर तीन साल में पाहन, पुजार बदल जाते हैं।

इसके बावजूद परंपरा ना कभी बदली है, ना कभी इसे बदलने को लेकर किसी ने विचार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूजा से 15 दिन पहले से ही गांव के आदिवासी समाज के लोग किसी बाहरी व्यक्ति का छुआ हुआ कोई भी सामान नहीं खाते हैं। मान्यता है कि अनुष्ठान में किसी प्रकार की गलती होने पर खौलते हुए तेल में नंगे हाथों से पकवान बनाना बेहद मुश्किल है।

इस परंपरा को देखने दूर-दूर से आते हैं लोगः

इस अनूठी परंपरा को देखने को लेकर न सिर्फ कैरो, बल्कि दूसरे प्रखंड के लोग भी हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। पाहन, पुजार द्वारा सरहुल के मौके पर प्रसाद अर्पित करने को लेकर खौलते हुए गर्म तेल में नंगे हाथों से पुआ (आटा, गुड़ का बना हुआ मिठा पकवान) तैयार किया जाता है। जिसे पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच वितरित किया जाता है। इस अनुष्ठान को देखने को लेकर कुडू प्रखंड के विभिन्न गांव के अलावे भंडरा प्रखंड, रांची जिला के सीमावर्ती प्रखंड और लोहरदगा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं।

क्या कहते हैं गांव के पाहनः

गांव के पाहन समेल उरांव का कहना है कि यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है। किसी को पता नहीं कि कब से इस प्रकार से खौलते हुए तेल में नंगे हाथों से प्रसाद के लिए पकवान तैयार किया जाता है। सरना मां में सभी की आस्था है। सभी अनुष्ठान नियम पूर्वक होते हैं, जिसकी वजह से खौलते हुए तेल के बावजूद किसी का हाथ नहीं जलता। यह परंपरा सरना स्थल में आदिकाल के समय से चली आ रही है।

इसे भी पढ़ें

सरहुल से पहले बढ़ा सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद, बैरिकेडिंग तोड़ी गई

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories