Tuesday, September 30, 2025

रामगढ़ उपचुनाव के केंद्र में है ममता का मासूम

- Advertisement -

दयानंद राय

रांची : रामगढ़ उपचुनाव में चुनावी लड़ाई भले ही महागठबंधन और एनडीए उम्मीदवार के बीच हो पर उसका केंद्र बिन्दु अब एक मासूम बनता जा रहा है। वो मासूम जिसकी मां और पूर्व विधायक ममता देवी जेल में हैं और जिसका पिता बजरंग महतो खुद महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा है। इस मासूम की तस्वीरें न सिर्फ अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं बल्कि वह रामगढ़ उपचुनाव में गेमचेंजर भी बन सकता है।

इस बच्चे की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को गोला में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के महीने भर के मासूम बच्चे की क्या गलती थी? विपक्ष ने उससे उसकी मां का दूध भी छुड़ा दिया। इन्हें इस मासूम बच्चे की हाय जरूर लगेगी।

रामगढ़ उपचुनाव में यहां की जनता झारखंड की आदिवासी-मूलवासी सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए अपना वोट डालेगी। पूर्व विधायक ममता देवी और उनके मासूम बच्चे के लिए चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि  27 फरवरी को एक नंबर पर बटन दबाकर कांग्रेस (महागठबंधन) प्रत्याशी बजरंग महतो को भारी मतों से विजयी बनायें।

क्या मासूम के जरिये सहानुभूति बटोरना चाहता है गठबंधन

रामगढ़ उपचुनाव में जिस प्रकार ममता देवी के मासूम को केंद्र में रखकर बयानों के तीर चल रहे हैं उससे बजरंग महतो के पक्ष में सहानुभूति बटोरने की कोशिश की जा रही है। बीते विधानसभा चुनाव में ममता देवी के पक्ष में सहानुभूति की लहर ने ही उन्हें चुनाव जिताने और चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी को चुनाव में हार का मुंह दिखाने में भूमिका निभायी थी।

दिलचस्प तो ये है कि विपक्ष के पास इस मासूम की तरह कोई चेहरा नहीं है। विपक्ष को चुनाव प्रचार में सिर्फ भाजपा और आजसू के दिग्गज नेताओं के चुनाव प्रचार का भरोसा है वहीं महागठबंधन को अपने नेताओं के साथ इस बच्चे की मदद से रणक्षेत्र जीतने का भरोसा है।

विपक्ष लगा रहा मासूम बच्चे के नाम पर राजनीति का आरोप

इधर, महागठबंधन की ओर से मासूम बच्चे के नाम पर वोट मांगने की विपक्ष ने आलोचना की है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रामगढ़ उपचुनाव में जब सारे मुद्दे खत्म हो गये तो सीएम मासूम बच्चे को आगे करके वोट मांग रहे हैं। नियमत: जिस बच्चे को मां के साथ होना चाहिए उसका बचपन और एक मां के वात्सल्य को तिलांजलि देकर उसका राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कितना उचित है।

जाहिर है कि महागठबंधन और एनडीए के ममता के मासूम को  लेकर अपने-अपने दावे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 2 मार्च को ऊंट किस करवट बैठता है और 27 मार्च को वोट करते समय जनता का मूड क्या रहता है।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

BJP leader Printu Mahadevan: भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ राहुल गांधी को मौत की धमकी देने पर केस...

BJP leader Printu Mahadevan: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है...

Maa Mahagauri: मां दुर्गा का आठवां रूप महागौरी, जाने कथा और पूजन विधि

Maa Mahagauri: आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी का अत्यधिक महत्व...

RBI repo rate 2025: दिवाली से पहले हो सकती है रेपो रेट में कटौती, होम-कार लोन होंगे सस्ते

RBI repo rate 2025: मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई...

IIT Madras: IIT मद्रास ने लॉन्च किया कैंसर जीनोम और टिशू बैंक

IIT Madras: चेन्नई, एजेंसियां। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए IIT मद्रास ने एक नई पहल की है। संस्थान ने कैंसर जीनोम और टिशू...

OpenAI parental controls: ओपनएआई ने ChatGPT में पैरेंटल कंट्रोल्स लागू किए, किशोरों की सुरक्षा हुई मजबूत

OpenAI parental controls: नई दिल्ली, एजेंसियां। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने ChatGPT में बड़े बदलाव किए हैं, खासतौर पर 13 से 18 साल के यूजर्स...

International Trade Show: उत्तर प्रदेश तीसरी बार इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बना

International Trade Show: लखनऊ, एजेंसियां। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे संस्करण का सोमवार को भव्य समापन...

Manokamna Nath Temple: मनोकामना नाथ मंदिर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर दुर्गा पूजा सजावट, सामाजिक संदेश भी

Manokamna Nath Temple: भागलपुर, एजेंसियां। नाथनगर स्थित मनोकामना नाथ मंदिर में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर भव्य सजावट...

Ganga Water Metro: पटना में गंगा वाटर मेट्रो का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्रियों के लिए सेवा

Ganga Water Metro: पटना, एजेंसियां। गंगा नदी पर जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। गायघाट से NIT घाट तक हाल ही में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories