Friday, July 4, 2025

रांची SC-ST कोर्ट ने नेक्सजेन मालिक विनय सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक [Ranchi SC-ST court stays action against Nexgen owner Vinay Singh]

Vinay Singh:

रांची। शराब घोटाले के गंभीर आरोपों के बीच फरार चल रहे नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी के मालिक विनय कुमार सिंह को रांची की SC-ST विशेष कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने संध्या तिर्की द्वारा दायर भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत में विनय सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अब इस मामले में पुलिस उनके खिलाफ कोई कानूनी कदम नहीं उठा सकेगी।

Vinay Singh:शराब घोटाले की जांच अभी जारी है

हालांकि, शराब घोटाले की जांच अभी जारी है और उस मामले में उनकी गिरफ्तारी का खतरा बना हुआ है। विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता अक्षय शर्मा ने कोर्ट में बहस की। मामला 19 जून का है, जब रांची के डिबडीह निवासी संध्या तिर्की ने विनय सिंह समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत की थी कि उनकी 1.30 एकड़ खतियानी जमीन को प्रभावती बीना नूर तिग्गा ने गलत तरीके से बेच दिया। यह जमीन शशि केरकेट्टा और नेक्सजेन के निदेशक विनय सिंह समेत अन्य के व्यावसायिक इस्तेमाल में बताई गई है।

इसे भी पढ़ें

Liquor Scam: झारखंड प्रशासनिक सेवा के सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास निलंबित, शराब घोटाले में गिरफ्तार 

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

खनन विभाग ने भोजुडीह में जब्त किया 7000 टन कोयला [Mining department seized 7000 tonnes of coal in Bhojudih]

Coal in Bhojudih: बोकारो। बोकारो जिले के भोजुडीह रेलवे जंक्शन...

बिरसा जैविक उद्यान में शेर शशांक की मौत [Lion Shashank dies in Birsa Biological Park]

Birsa Biological Park: रांची। रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img