कोहली बोले- आप इसके हकदार, 2021 से टीम के साथ
बेंगलुरु, एजेंसियां। रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए कप्तान बनाए गए हैं। इससे पहले विराट कोहली को कप्तान बनाए जाने की अटकलें थी। फ्रेंचाइजी ने कोहली का एक वीडियो शेयर किया, इसमें उन्होंने पाटीदार को कप्तान बनाए जाने पर बधाई दी।
31 साल के पाटीदार फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे। डु प्लेसिस ने 2022 से 2024 के सीजन में RCB की कप्तानी की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था।
पाटीदार ने MP को SMAT के फाइनल में पहुंचाया:
रजत 2021 से RCB के साथ हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन-2024 से पहले रिटेन किया था। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश के कप्तान रहे हैं। रजत ने 81 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके। मप्र की टीम मुंबई से 5 विकेट से हार गई थी।
इसे भी पढ़ें