नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल मार्च में रिकॉर्ड गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मार्च के दूसरे हफ्ते से दिन और रात का तापमान असामान्य रूप से बढ़ेगा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
गेंहू की पैदावार हो सकती है प्रभावितः
मार्च में भारी गर्मी की वजह से गेहूं के पैदावार पर असर पड़ेगा। 2022 में भी मार्च महीने में भारी गर्मी की वजह से गेहूं की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। सरकार को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें
दिन में गर्मी तो रात में लग रही सर्दी,जानिए झारखण्ड का मौसम का हाल