रांची। मार्च 2025 में स्कूलों में छुट्टिया ही छुट्टियां हैं। होलिका दहन, होली, उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र सुखलादी और ईद-उल-फ़ित्र जैसे त्यौहारों की छुट्टियों के साथ-साथ छात्रों को कई वीकेंड का लाभ मिलने वाला है। मार्च का यह महीना आराम और त्योहार से भरा है। मार्च 2025 में स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है।
होलिका दहन : 13 मार्च, 2025 (गुरुवार)
होली : 14 मार्च, 2025 (शुक्रवार)
उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र सुखलादी– 30 मार्च, 2025 (रविवार)
30 मार्च कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में और उत्तर भारत में चैत्र सुखलादी के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार रविवार को पड़ रहा है।
ईद-उल-फ़ित्र– 31 मार्च, 2025 (सोमवार)
इन छुट्टियों के अलावा एनुअल एग्जाम के खत्म होने के बाद बच्चों को स्कूलों से कुछ दिनों की छुट्टी मिलती है।
इसे भी पढ़ें
चैत्र नवरात्र के साथ ही भारतीय नव वर्ष की शुरुआत, जानिये क्या है विक्रम संवत और क्या है इसका महत्व