नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व PM राजीव गांधी की शिक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘राजीव 2 बार फेल हुए। आश्चर्य है इतने कमजोर एजुकेशन रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को PM कैसे बनाया गया।’ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मणिशंकर को हताश इंसान बताते हुए कहा कि राजीव ने देश को विजन दिया।
ये पहली बार नहीं है जब अय्यर ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने 3 महीने पहले कहा था कि गांधी परिवार ने उनका करियर बर्बाद किया।
विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं अय्यरः
2018 में कराची में कहा था, ‘मुझे कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति पर फख्र है।’
22 अगस्त 2023 को कहा था, ‘PAK के लोग हमें दुश्मन नहीं मानते।’
2019 में PM मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी।
अगस्त 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को सांप्रदायिक बताया।
इसे भी पढ़ें