Monday, October 20, 2025

भाजपा में बड़ा बदलाव संभव: पहली बार महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष की तैयारी [Big change possible in BJP: Preparations for first ever female national president]

- Advertisement -

Big change possible in BJP:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है और अब पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा इस बार पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है और अब अगले कुछ दिनों में नए अध्यक्ष की घोषणा संभव है।

Big change possible in BJP:सूत्रों के अनुसार तीन महिला नेताओं के नाम प्रमुखता से चर्चा में है।

• निर्मला सीतारमण, डी. पुरंदेश्वरी और वनाथी श्रीनिवासन। निर्मला सीतारमण को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उनके पास रक्षा और वित्त जैसे अहम मंत्रालयों का अनुभव है और वे दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, जो पार्टी की दक्षिण में विस्तार रणनीति के लिहाज से अहम हो सकता है।

• डी. पुरंदेश्वरी, जो आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष रही हैं, उनके पास व्यापक संगठनात्मक अनुभव और बहुभाषी नेतृत्व की क्षमता है।

• वहीं तमिलनाडु से विधायक वनाथी श्रीनिवासन, जो भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, महिला नेतृत्व को मजबूत करने वाली प्रमुख आवाज मानी जा रही हैं।

Big change possible in BJP:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी इस विचार को दिया समर्थन

यह कदम हाल ही में पारित 33% महिला आरक्षण विधेयक की भावना को और मजबूती देने वाला हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी इस विचार को समर्थन दिया है कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कोई महिला हो। अगर ऐसा होता है तो यह भाजपा के इतिहास में पहली बार होगा जब कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेगी और इससे पार्टी को महिला मतदाताओं के बीच और मजबूती मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें

Mahendra Bhatt : महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories