Sunday, July 27, 2025

ब्वॉय फ्रेंड ही निकला कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का हत्यारा ! [Boyfriend turns out to be the murderer of Congress leader Himani Narwal!]

चंडीगढ़, एजेंसियां। रोहतक के सांपला बस स्टैंड पर सूटकेस में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का शव मिला था। इसके बाद हड़कंप मच गया था और विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया था। हरियाणा प्रशासन ने एसआईटी जांच के भी आदेश दे दिए थे। टीम का गठन कर दिया गया है।

इसी बीच खबर आ रही है कि हिमानी नरवाल का कातिल पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि वह बहादुरगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से हिमानी नरवाल का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद हुए हैं। उसने पुलिस पूछताछ में हिमानी नरवाल का बॉयफ्रेंड अपने को बताया है। साथ ही उसने कहा कि हिमानी नरवाल के घर पर ही उसकी हत्या की है।

हिमानी पर लगाया पैसे मांगने का आरोपः

उसने यह कहा है कि वह पहले ही हिमानी नरवाल को बहुत पैसे दे चुका है और पैसे हिमानी नरवाल मांग कर रही थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थी हिमानीः

हिमानी नरवाल काफी लोकप्रिय हो चुकी थी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी और वह श्रीनगर तक यात्रा में गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इधर हिमानी की मां ने कहा है कि उसकी बेटी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था।

न्याय नहीं मिला तो नहीं करेंगे संस्कारः

मृतक की मां सविता ने कहा कि अगर मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। हमें थाने से फोन आया और बताया गया कि हमारी बेटी का शव सांपला बस स्टैंड पर मिला है। इस खबर से हमारा परिवार सदमे में है। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी।

जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला। इसलिए दूसरे बेटे को उसकी जान बचाने के लिए बीएसएफ कैंप ले गई। चुनाव के बाद वह पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी। हिमानी पिछले 10 साल से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी। वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी।

आज पुलिस कर सकती है मामले का खुलासाः

जानकारी के अनुसार आज पुलिस इस मामले पर खुलासा कर सकती है। जो की प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक मार्च को कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव बंद सूटकेस में मिला था। उनके गले पर चुन्नी लिपटी हुई मिली थी।

आशंका है कि पहले चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव सूटकेस में बंद कर फेंक दिया गया। डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि अलग-अलग पहलुओं से हत्याकांड की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। हिमानी का फोन बरामद कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories