नालंदा, एजेंसियां। बिहार के नालंदा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें जमुई की बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह का एस्कॉर्ट वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया। इस दुर्घटना में विधायक श्रेयसी सिंह सहित उनके बॉडीगार्ड और अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। विधायक श्रेयसी सिंह बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे पटना से जमुई लौट रही थीं। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड भी थे। इसी दौरान नालंदा के बिंद इलाके में उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।
इस टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भेजा गया।
इसे भी पढ़ें