रांची। पटना के स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स में झारखंड के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। अंडर-18 आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रांची साई के साकेत मिंज ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं लॉग जंप में हजारीबा ग के अफरोज अहमद ने 2.04 मीटर के साथ झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया।
इनके अलावा हिमांशु कुमार सिंह लॉग जंप में 2.02 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं 5000 मीटर पैदल चाल में प्रशांत कुमार चौथे और जगदीश उरांव सातवें स्थान पर रहे।
इसे भी पढ़ें