Monday, October 20, 2025

नवरात्रि में मां को किस दिन क्या भोग चढ़ायें, मिलेगी माता रानी की कृपा [What offerings should be made to the Goddess on which day of Navratri, you will receive the blessings of Mata Rani]

- Advertisement -

रांची। दुर्गा पूजा में माता की उपासना के लिए 9 दिन अति महत्वपूर्ण माना गया है। इन पवित्र दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में पूजा-अर्चना के साथ माता रानी को भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हर दिन मां के अलग-अलग रूप को उनकी पसंद का भोग चढ़ाने से भक्त को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

भोग को सात्विक और शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है। ये भोग न सिर्फ मां को प्रसन्न करते हैं, बल्कि व्रत रखने वालों के लिए भी पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में मां को खुश करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में नौ दिनों के लिए अलग-अलग भोग के बारे में विस्तार से जानते हैं। इन भोग तैयार करने के बाद मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने अर्पित करें, मंत्र जाप करें और फिर प्रसाद के रूप में बांटें।

पहले दिन: कलाकंद

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। माता शैलपुत्री को दूध से बनी मिठाइयां पसंद हैं। कलाकंद दूध को गाढ़ा करके चीनी और इलायची के साथ तैयार किया जाता है। ये स्वाद में मलाईदार और सात्विक होता है। इसे बनाना आसान है और ये पौष्टिक भी है। मां को ये भोग चढ़ाने से शक्ति और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है।

दूसरे दिन: पंचामृत

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत अर्पित करें। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और चीनी का पवित्र मिश्रण है। इसे बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाएं। ये भोग शुद्धता और तप का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से ज्ञान और संयम की प्राप्ति होती है।

तीसरा दिन: दूध की बर्फी

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा को दूध की बर्फी पसंद है। इस पकवान को दूध को गाढ़ा करके चीनी और इलायची डालकर बनाएं। दूध की बर्फी पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वाद में भी हल्का होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे चढ़ाने से अंदर का भय दूर होता है।

चौथा दिन: मालपुआ

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। मां कुष्मांडा को मालपुआ भोग में चढ़ाएं। कुट्टू का आटा, दूध और गुड़ से बना मालपुआ व्रत के नियमों को पूरा करता है। इसे तवे पर घी में बनाएं। ये मीठा और स्वादिष्ट होता है। मान्यता है कि इस भोग से सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

पांचवां दिन : केले की फलाहारी चाट

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। मां स्कंदमाता को केले की चाट अर्पित करें। केले को काटकर दही, शहद और फलों के साथ मिलाएं। ये हल्का और पौष्टिक भोग है। व्रत में ऊर्जा देने वाला ये व्यंजन मातृत्व का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

छठा दिन: पान की खीर

नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां कात्यायनी को पान की खीर चढ़ाएं। दूध में पान का पत्ता और चीनी डालकर इसे देर तक पकाएं। ये अनोखा और सुगंधित भोग है। इसे अर्पित करने से वीरता का आशीर्वाद मिलता है।

सातवां दिन: गुड़ की खीर

नवरात्रि के सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां कालरात्रि को गुड़ की खीर पसंद है। चावल, दूध और गुड़ से बनी ये खीर सात्विक और स्वादिष्ट होती है। इसे धीमी आंच पर पकाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे चढ़ाने से नकारात्मकता दूर होती है।

आठवां दिन: नारियल की बर्फी

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। नारियल और चीनी को गाढ़ा करके इसे पकाएं। इस पकवान को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। स्वाद में हल्की और व्रत के लिए सही है। इसे चढ़ाने से शांति मिलती है।

नौवां दिन: सूजी का हलवा

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सिद्धिदात्री को सूजी का हलवा चढ़ाएं। सूजी, घी और चीनी से बना ये भोग राम नवमी के लिए बेहद खास होता है। इसे पकाना बेहद आसान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री को सूजी के हलवे का भोग लगाने से सफलता मिलती है।

इसे भी पढ़ें

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories