Tuesday, July 29, 2025

टीम इंडिया के हेड कोच की रेस में सचिन, धोनी, मोदी और शाह भी !

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के स्थान पर नये कोच की जद्दोजहद चल रही है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नये कोच के लिए आवेदन भी मंगाये हैं। इस बीच कुछ हैरतअंगेज नाम भारतीय क्रिकेट के मुख्य कोच के रूप में सामने आये हैं।

इनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी का नाम तो समझ में आता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम भी सामने आया है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे जिसकी अंतिम तिथि 27 मई थी।

अब एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि आवेदन के लिए प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे नामों के साथ कुछ फर्जी आवेदन भी आए हैं।

जानकारी के मुताबिक गुगल फॉर्म के जरिये 3000 से अधिक आवेदन बीसीसीआई के मिले हैं। जिनमें कई फर्जी आवेदन शामिल हैं।

मालूम हो कि मुख्य कोच पद के लिए गुगल फॉर्म के जरिये आवेदन मंगाए गए थे। कुछ लोगों ने मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्रसिद्ध हस्तियों के नाम देकर फर्जी आवेदन दिए हैं।

इस तरह का मामला सामने आने से बीसीसीआई के लिए काम बढ़ गया है क्योंकि उन्हें अब उन आवेदन की पहचान करनी होगी जो सही हैं।

मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा और माना जा रहा है कि द्रविड़ अब आगे इस भूमिका में नहीं रहना चाहते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो गई है, लेकिन इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि भारतीय टीम का अगला कोच कौन होगा?

इसे भी पढ़ें

ICICI बैंक पर 1 करोड़ और यस बैंक पर 90 लाख का जुर्माना

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली अंडमान-निकोबार की धरती, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

Earthquake: अंडमान, एजेंसियां। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार देर रात 12.11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रायटर्स...

Collapsed in Jamtara: जामताड़ा में 45 साल पुराना पुल धंसा, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा11 दिन पहले भारी बारिश...

Collapsed in Jamtara: जामताड़ा। जामताड़ा में मंगलवार को 1980 में बोल्डर के सहारे बना दक्षिण बहाल का पुल धंस गया। इससे सैकड़ों गांवों का जिला...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में दो दिनों तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो...

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर रांची में यातायात...

BCCI ऑफिस में बड़ी चोरी, सुरक्षा गार्ड ने उड़ाए लाखों के IPL जर्सी

BCCI: मुंबई, एजेंसियां। मुंबई स्थित BCCI ऑफिस में एक बड़ी चोरी सामने आई है, जिसमें सुरक्षा गार्ड ने लाखों की IPL जर्सियां चोरी कीं।...

World tribal day: इस आदिवासी पर पूरा देश सुनेगा झारखंड की गूंज

World tribal day: रांची। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस मौके पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज पूरे देश में सुनाई...

CM Hemant: सीएम हेमंत 31 जुलाई को रांची लौटेंगे, मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे

CM Hemant: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची में 1 अगस्त से होनेवाले मानसून सत्र में वह हिस्सा...

Nitish cabinet: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट जनता को दी सौगात

Nitish cabinet: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को सौगात दी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले...

Jharkhand neglected: झारखंड की उपेक्षा, CSR में मिले मात्र 54 करोड़

Jharkhand neglected: रांची। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां अपना सीएसआर फंड खर्च करने में झारखंड की उपेक्षा कर रही हैं। भारत सरकार की 63...
spot_img

Related Articles

Popular Categories