रांची । जमशेदपुर की रितिका तिर्की और पूर्णिमा महतो को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम रिसेप्शन’ में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। साथ ही राष्ट्रपति भवन से फोन कॉल भी आया।
बता दें कि राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति की तरफ से एक विशेष भोज ‘एट होम रिसेप्शन’ आयोजित होता है।
इसमें देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है।
गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम रिसेप्शन’ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, सभी राजनैतिक दलों के नेता और विदेशी मेहमान शामिल होंगे।
रितिका तिर्की देश की वंदे भारत ट्रेन की पहली ट्राइबल सहायक लोको पायलट हैं। वहीं पूर्णिमा महतो टाटा स्टील आर्चरी में कोच हैं।