नई दिल्ली, एजेंसियां। पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के सीजन में 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्यत और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से नीचे वर्षा होने की उम्मीद है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। विभाग ने जून, 2024 में मासिक वर्षा और गर्मी को लेकर जानकारी दी है।
विभाग के अनुसार पूरे देश में जून की बारिश सामान्य (92-108%) होने की संभावना है। जून में दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश क्षेत्रों और निकटवर्ती मध्य भारत के क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में सामान्य से अधिक मासिक वर्षा होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी और पूर्वी भागों और मध्य भारत के पूर्वी भाग के अनेक क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों और दक्षिण प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।
जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
केवल दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के अनेक हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे तापमान होने की संभावना है।
देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।
केवल भारत के उत्तर- पश्चिम का सुदूर उत्तरी भाग और पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सो को छोड़कर, जहां सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें
पटना यूनिवर्सिटी में मर्डर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पटना में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज